दुमका। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दुमका के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिले के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ.कमलेश्वर प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर नये सिविल सर्जन डॉ.प्रसाद का स्वागत किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष तपन कुमार ठाकुर, जिला सचिव कैलाश प्रसाद साह, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सच्चिदानन्द सोरेन, जरमुंडी प्रखंड सचिव मनोज कुमार, जामा प्रखंड सचिव मनमोहन कुमार, मुन्नवर हुसैन, मरियम टुडू, नमिता रानी मंडल आदि शामिल थी।
