Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व रक्तदाता दिवस पर दुमका ब्लड सेंटर में लगा रक्तदान शिविर, 31 लोगों ने किया रक्तदान राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर सरैयाहाट में निकला जागरूकता रथ, कार्यशाला भी आयोजित

0 516

सरैयाहाट। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर गुरुवार को दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय से एक जागरूकता रथ निकाला गया। जागरुकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देकर उन्हें अपनी फसल का बीमा कराने के लिए जागरुक किया जायेगा। इससे पहले प्रखंड के सभागार में उक्त योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय एक कार्यशाला आयोजित की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में बताया गया कि झारखंड राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में खरीफ मौसम से पुनः क्रियान्वयन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव ने बताया कि प्रखंड के किसान एक रुपये टोकन मनी जमा करके बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए 31 जुलाई 2025 तक इच्छुक किसान अपना पंजीकरण नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में अथवा स्वयं भी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम वर्ष 2025 के लिए मक्का एवं धान को अधिसूचित किया गया है। किसानों को मक्का फसल की क्षतिपूर्ति राशि के रुप में प्रति हेक्टेयर 59,934.10 रुपये एवं धान के लिए 75,631.13 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे। किसानों को फसल बीमा के लिए अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। फसल बीमा के लिए किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधित प्रपत्र, बुआई प्रमाण पत्र और मोबाइल नम्बर देना होगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी या सहकारिता पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। सभी किसानों को इसकी संपूर्ण जानकारी दी जायेगी ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सके। योजना के प्रचार प्रसार के लिए सभी पंचायत भवन, लैंप्स, विभिन्न भवनों में योजना से संबंधित पैंपलेट लगाया जायेगा। बैठक में अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषक मित्र आदि उपस्थित थे।

(सच्चिदानंद की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.