Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित दुमका की बबीता को उपायुक्त ने किया सम्मानित

0 669

दुमका। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल करने वाली बबीता कुमारी ने शनिवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। आदिम जनजातीय समुदाय से आने वाली बबीता दुमका प्रखंड के आसनसोल पंचायत की रहने वाली हैं। उनका चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ है। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। उपायुक्त ने कहा कि बबीता की सफलता विशेष रूप से आदिवासी एवं वंचित समुदायों से आने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करता है कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बबीता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कठिन मेहनत को देते हुए कहा कि वे प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी सेवा पहुँचाना चाहती हैं। उपायुक्त ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि वे प्रशासनिक कार्यों में समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगी। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सिन्हा ने बबीता के पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.