Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

छात्र चेतना संगठन के दुमका जिला प्रभारी जयकांत यादव हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित

0 651

सरैयाहाट। छात्र चेतना संगठन के दुमका जिला प्रभारी जयकांत यादव को यूथ विजन वेलफेयर सोसाइटी, सहारनपुर के द्वारा ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड 2024-2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जयकांत को उक्त सोसाइटी के द्वारा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में 28 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति हृदय शंकर सिंह के हाथों प्रदान किया गया है। जयकांत की इस उपलब्धि पर छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.हनीफ, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लंबोदर यादव, सरैयाहाट प्रखंड प्रभारी अजय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मार्टिन मरांडी एवं स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.स्वाती पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड निवासी जयकांत को यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है। जयकांत पिछले 09 साल से छात्र चेतना संगठन से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। इससे पहले जयकांत राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2024, डॉ.कलाम विशनरी ऑफ इंडिया अवार्ड, राष्ट्रीय युवा उत्कृष्टता पुरस्कार आदि भी प्राप्त कर चुके है। जयकांत वर्तमान में स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

(सच्चिदानंद की रिपोर्ट)

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.