Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विवि इतिहास विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

0 517
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में मंगलवार को चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डाॅ.संजीव कुमार, शिक्षिका डॉ.स्नेहलता मुर्मू और प्रो.अमिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुलगीत की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम में छात्राओं के समूह ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं में स्निग्धा डे, नेहा चक्रवर्ती, सुमन तुरी, अजय टुडू आदि ने अध्ययन अवधि में प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि विभाग के शिक्षकों से कठिन समय में सही मार्गदर्शन प्राप्त होने से उन्हें बहुत लाभ मिला। शिक्षण के साथ विभाग के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता, सेमिनार, वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि से उन्हें अपने गुणों को विकसित करने में सहायता प्राप्त हुआ। समारोह में इतिहास विभाग के पूर्ववर्ती छात्र श्रवण ठाकुर को नेट असिस्टेंट प्रोफेसर की कोटि में चयनित होने पर विभागाध्यक्ष डाॅ.कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। श्रवण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ईमानदारीपूर्वक निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। विभाग की शिक्षिका प्रो.अमिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील है। आप यहां से निकलने के बाद देश-दुनियां में झारखंड का नाम रौशन करें यही मेरी शुभकामना है। डॉ.स्नेहलता ने कहा कि चतुर्थ सेमेस्टर का यह बैच बहुत अच्छा रहा। उन्होंने उम्मीद जताया कि सभी विद्यार्थियों को आनेवाले समय में बेहतर सफलता मिलेगी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में विभागाध्यक्ष डाॅ.कुमार ने कहा कि श्रवण ठाकुर से प्रेरणा प्राप्त कर चतुर्थ सेमेस्टर से निकलने वाले विद्यार्थियों में से अनेक विद्यार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर की कोटि एवं नेट जेआरएफ के लिए चयनित होंगे ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय केवल विषय ज्ञान देने के लिए कृतसंकल्पित नहीं है बल्कि हम श्रेष्ठ व्यक्ति के निर्माण के लिए प्रयत्नशील है। डाॅ.कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक प्रतियोगिता के बाद सुमन तुरी को मिस्टर ऑफ द ईयर एवं मीनू मनीषा को मिस ऑफ दी ईयर चुना गया। दोनों को विभाग के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। अंत में सेमेस्टर चतुर्थ के विद्यार्थियों ने विभाग के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का तैलचित्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा, देवमाला, शशि एवं राहुल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रथम सेमेस्टर के छात्र शशि ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.