Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

खुशी : यूको बैंक के सेवानिवृत्त ब्रांच मैनेजर पार्थ सारथी की दरियादिली से राम गोपाल शर्मा गुरूकुलम के बच्चों को मिला भोजन कक्ष

0 453

दुमका। सतन आश्रम धधकिया स्थित राम गोपाल शर्मा गुरूकुलम के बच्चों को बुधवार को भोजन कक्ष मिल गया। भोजन कक्ष का उद्घाटन यूको बैंक के सेवानिवृत्त ब्रांच मैनेजर पार्थ सारथी मंडल ने फीता काटकर किया। इससे पहले गुरूकुलम के बच्चों को मध्यान्ह भोजन करने में बड़ी परेशानी होती थी। खासकर बारिश के इन दिनों में तो उनकी परेशानी और अधिक बढ़ गयी थी। लेकिन आज उनकी परेशानी दूर हो गयी। बच्चे अब आराम से भोजन कक्ष में बैठकर मध्यान्ह भोजन का आनंद उठायेंगे। और बच्चों की इस परेशानी को दूर करने वाले कोई और नहीं, उद्घाटनकर्ता सेवानिवृत्त ब्रांच मैनेजर श्री मंडल खुद है। दरअसल कुछ दिन पहले श्री मंडल सतन आश्रम घूमने के लिए आये थे, जहां उन्होंने बारिश के कारण गुरूकुलम के बच्चों को मध्यान्ह भोजन के दौरान परेशान होते देखा तो उन्होंने उनके लिए भोजन कक्ष निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने गुरूकुलम के संस्थापक स्वामी आत्मानंद पुरी से स्वीकृति प्राप्त कर बच्चों के लिए भोजन कक्ष का निर्माण करा दिया, जिसका उद्घाटन गुरूकुलम ने बुधवार को उनके हाथों से ही कराया। भोजन कक्ष मिलने पर बच्चों ने श्री मंडल का दिल से आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। इस अवसर पर गुरुकुलम के संस्थापक स्वामी आत्मानंद पुरी ने पुष्पगुच्छ देकर और प्रधानाचार्य मिलन कुमार मंडल ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर श्री मंडल को सम्मानित किया। भोजन कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर गुरुकुलम परिवार के सभी सदस्यों के साथ तारापीठ के महाराज ब्रह्मदेव बाबा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.