दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में रोटी बैंक के द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसे लेकर रोटी बैंक के द्वारा रविवार को यहां श्रीराम पाड़ा मोहल्ला स्थित केबी वाटिका में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान रोटी बैंक, दुमका के संस्थापक जतिन कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा स्थानीय सिदो कान्हु चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बिरसा मुंडा तक जायेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में शहर के गणमान्य लोगों के साथ दुमका के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम की संरक्षक दंत चिकित्सक डॉ.स्वेता स्वराज ने बताया कि तिरंगा यात्रा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। डॉ.स्वेता ने दुमका वासियों से इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। इस अवसर पर राजेश चौरसिया, गोविंदा, डॉ.नवीन चन्द्र ठाकुर, बुलंदर यादव, विश्वजीत सिंह, सुमित भंडारी, सौरव, विकास कुमार ठाकुर, अमिता घोष, विकास मंडल, चंदन आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली
झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग