ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी
रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...
गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री
जरमुंडी। दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के इको क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को पेड़-पौधों को राखी बांधकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.सपन कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों की रक्षा करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए इस कार्यक्रम के तहत पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता लाने का काम किया गया। इको क्लब की सदस्य पार्वती कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हमलोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया है। क्लब की सदस्य ललिता मरांडी ने कहा कि हमारे समाज में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में लोगों को बताना आवश्यक है। कार्यक्रम में इको क्लब के सदस्य, बाल संसद के प्रधानमंत्री, सदस्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक अनुज कुमार मंडल, सुखलाल मुर्मू, शशि भूषण आदि शामिल थे।