Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

राम गोपाल शर्मा गुरूकुलम के बच्चों ने राखी बांधकर वृक्षों और नारी सम्मान की रक्षा करने का लिया संकल्प

0 335
दुमका। सतन आश्रम के द्वारा धधकिया गांव में संचालित राम गोपाल शर्मा गुरूकुलम में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया, जिसमें बच्चों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर उसे बचाने का संकल्प लिया। जबकि कार्यक्रम में सभी छात्रों ने छात्राओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर हमेशा नारी के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुरूकुलम के संरक्षक स्वामी आत्मानंद ने कहा कि आज वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के चलते प्राकृतिक संतुलन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक चला जा रहा है। अगर हम आज इन वृक्षों का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाले वर्षों में धरती आग का गोला बन जायेगी। स्वामी आत्मानंद ने कहा कि नारी समाज की सृजनकर्ता है। नारी के बिना समाज की कल्पना भी असंभव है। इसलिए नारी की रक्षा, सरंक्षण और उनका सम्मान करना समाज के हर वर्गों का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में गुरूकुलम के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.