Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

रोटी बैंक ने दुमका शहर में 400 मीटर लम्बे तिरंगे झंडे के साथ निकाली यात्रा

0 365
दुमका। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को दुमका शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा रोटी बैंक, दुमका के द्वारा निकाली गयी थीए जिसमें विभिन्न स्कूल.काॅलेजों के छात्र.छात्राओं के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा बुलंद किया।
   यात्रा में शामिल प्रतिभागी कपड़े के बने 400 मीटर से अधिक लम्बे तिरंगे झंडे को लेकर आगे बढ़ रहे थेए जो देखने लायक था। तिरंगा यात्रा स्थानीय सिदो कान्हु चौक से प्रारंभ हुई थी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक पहुंची थी। यात्रा के दौरान शहर स्थित सिदो कान्हु, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबू वीर कुंवर सिंह, तिलका मांझी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.भीमराव अंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनका कर्तव्य है कि वे देश की एकता, अखंडता और विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं। गाजे.बाजे के साथ यह विशाल तिरंगा यात्रा रोटी बैंक के संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी थी।
इसके सफल आयोजन में रोटी बैंक की अध्यक्ष डाॅ.श्वेता स्वराज, डॉ.अंकित सिंह, शिक्षक सौरभ दास, अंकित कुमार गुप्ता, डॉ.अभिषेक,डॉ.शमीम अंसारी, राजेंद्र प्रसाद साह, रिंकू बक्शी, अंजना भवानियां, अजीत कुमार, कार्मिला केरकट्टा, गोविंदा, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक अजय कुमार दुबे, ग्रीन माउंट एकेडमी के सचिव करूण राय सहित राजेश कुमार सिंह, अमन मंडल, राजेश कुमार, गोल्डी, श्याम सुंदर, विनोद ठाकुर, राधेश्याम वर्मा, मनोज कुमार घोष, राजेश झा, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अभिषेक रंजन, विकास कुमार ठाकुर, आकाश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार जय, विकास कुमार मंडल, सुमित भंडारी, रिंटू कुमार, दुमका मेरी जान, आशीष कुमार पंडित, आशीष कुमार, रिस्क गोस्वामी, दुमका प्वाइंट, बाइक्स ऑफ दुमका, ब्लॉगबाज, राज कुमार राउत और आयुष कुमार की भूमिका उल्लेखनीय है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार के नेतृत्व में दुमका शहर में तिरंगा यात्रा आयोजन का यह पांचवा वर्ष था।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.