Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के पुलिस लाइन में प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने झंडोत्तोलन कर दी तिरंगे को सलामी

0 346
समारोह में स्वतंत्रता सेनानी स्व.पतरु राय की पत्नी को सम्मानित करते प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल।

दुमका। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर प्रमंडल और जिला स्तर के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने भी तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में आयुक्त श्री डाडेल ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन कर सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त के हाथों दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत माथाकेशो गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्व.पतरू राय की पत्नी परवतिया देवी को सम्मानित किया गया।

—————————————-

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.