दुमका। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैंड में दुमका ऑटो चालक संघ के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मो.हसनैन उर्फ पप्पू ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर दुमका नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मो.अलीमाम टिंकू के साथ संघ के सदस्यों में दिवाकर मंडल दिवेश, दुबराज सोरेन, रॉबिन हेंब्रम, शर्माजी, पप्पूदा, मो.हसलेश, अमित ठाकुर, सजल चंद्र, रामानंद साह, रमजान अंसारी आदि ने भी तिरंगे को सलामी दी।
#################
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!