Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका जिला के सभी प्रखंडों में लगेगा रक्तदान शिविर, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का निर्देश

0 411

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर दुमका में रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। गौरतलब है कि गुरुवार को उपायुक्त श्री सिन्हा निरीक्षण को दुमका ब्लड बैंक पहुंचे थे। यहां वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में 10 शिविरों की तिथि एवं स्थान निर्धारित कर दिया गया। जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविरों की शुरुआत 25 अगस्त 2025 को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मसलिया से होगी। इसके पश्चात 1 सितंबर को जरमुंडी, 8 सितंबर को शिकारीपाड़ा, 15 सितंबर को रामगढ़, 23 सितंबर को जामा, 3 अक्टूबर को काठीकुंड, 10 अक्टूबर को सरैयाहाट, 17 अक्टूबर को रानीश्वर, 24 अक्टूबर को गोपीकांदर तथा 31 अक्टूबर 2025 को दुमका मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।प्रत्येक प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी को अपने तिथि के अनुसार रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर जरूरतमंदों को जीवनदान देने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.