Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, तैयारी शुरु

0 315
दुमका। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंति 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर गुरूवार को यहां परिसदन में भाजपा दुमका और जामताड़ा इकाई की एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, पोषण जागरूकता अभियान, गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा पखवाड़ा को अपने कर्तव्य की तरह अपनाना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन मूल्य है। इसके तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन तक सेवा और समर्पण का संदेश लेकर जाना होगा। दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, डॉ.अंजुला मुर्मू, निवास मंडल, जिला महामंत्री मनोज पांडेय, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, गुंजन मरांडी, पिंटू अग्रवाल, बबलू मंडल, कालेश्वर लायक, पूनम देवी, पिंटू साह, रूपेश मंडल, माधव महतो, सुजीत यदुवंशी, गोपीनाथ दत्ता, दीप्तांशु कोचगवे, श्रीधर दास, रमेश मुर्मू, सुनील हांसदा, आभा आर्या, सुरेश राय, पुष्पा सोरेन, मंगल सोरेन, कमल गुप्ता, दिलीप हेम्ब्रम, दिनेश सिंह, ध्रुव ज्योति महंता, शुकमनी हेम्ब्रम, मनोज साह, भृगुनाथ यादव आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा के दुमका जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने दी है। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.