Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

शिविर में एनसीसी कैडेट्सों ने किया रक्तदान, उपायुक्त ने की सराहना

0 253

दुमका। कमार दुधानी, दुमका में गुरुवार को एनसीसी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। इससे अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। शिविर में अच्छी संख्या में एनसीसी कैडेट्सों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले एनसीसी कैडेट्सों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं में सेवा-भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर एनसीसी के अनुशासन, समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे पूर्व उपायुक्त को एनसीसी कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। उसके बाद उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.