Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अभाविप के क्रिकेट टूर्नामेंट पर एसपी कॉलेज टीम का कब्जा

0 266

दुमका। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा यहां आउटडोर स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेलो भारत के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार, परिषद् के जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता और विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दूबे ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें एसपी कॉलेज की टीम विजेता और तेलीपाड़ा की टीम उप विजेता घोषित हुई। अपने संबोधन में डॉ.संजीव ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है। इस दिन का उद्देश्य युवाओं और समाज को नियमित शारीरिक व्यायाम एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने आगे कहा कि यह दिन खेल और फिटनेस के क्षेत्र में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जैसे खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का भी अवसर प्रदान करता है। जिला संयोजक अभिषेक ने कहा कि खेल समाज में शांति, एकता और समावेशिता की भावना को मजबूत करता हैं। खेल क्षेत्र, धर्म और पहचान जैसी सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ता हैं। यह ओलंपिक और पैरालंपिक आंदोलन के मूल्यों-मित्रता, सम्मान और समानता को भी प्रतिबिंबित करता है। कार्यक्रम में परिषद्न के नगर सह मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक धर, आदित्य जोशी, आदित्य कुमार, आयुष सिन्हा, राज केसरी आदि उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.