Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के मयूराक्षी नदी में डूबे चारों छात्रों का शव बरामद

0 211

दुमका। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के मयूराक्षी नदी अंतर्गत मिनी गोवा नामक स्थान पर गुरुवार की शाम स्नान करने के दौरान डूबे चारों छात्रों का शव निकाल लिया गया है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम ने चारों छात्रों में से एक कृष्णा सिंह का शव खोज निकाला था। बाद में मसानजोर से गोताखोरों की टीम आई जो नाव लेकर नदी के किनारे से लगभग 25 मीटर अंदर जाकर खोजबीन करना शुरू की। इस टीम ने सबसे पहले सोनवाडंगाल इलाके में रहने वाले उमाकांत ठाकुर के पुत्र कृष कुमार का शव बरामद किया। इसके 10 से 15 मिनट के अंतर पर गोड्डा के रहने वाले नीलकंठ झा के पोता आर्यन ठाकुर और एसपी कॉलेज,दुमका के सहायक प्रोफेसर डॉ.कलानंद ठाकुर के पुत्र आर्यन का शव भी खोज निकाला। पुलिस चारों छात्रों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीएमसीएच ले गई है। गौरतलब है कि चारों छात्रों ने दुमका के संत जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके बाद चारों में से तीन छात्र एएन कॉलेज और एक जिला स्कूल दुमका में इंटरमीडिएट का छात्र था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.