Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, लगाया नारा राहुल गांधी शर्म करो,शर्म करो

0 402
दुमका। बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर की गयी आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता साह के नेतृत्व में आक्रोश रैली शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक निकाली गयी थी। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता ‘‘मां का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, राहुल गांधी हाय-हाय, राहुल गांधी माफी मांगों, राहुल-तेजस्वी यादव हाय-हाय, कांग्रेस पार्टी शर्म करो, शर्म करो, कांग्रेस पार्टी हाय-हाय” का जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, जरमुंडी विधायक देवेन्द्र कुंवर, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमिता रक्षित, नीतू झा, प्रिया सिंह, पूनम भगत, दीपाली मंडल, रानी सिंह, मंजू दास, देवंती देवी, गायत्री जायसवाल, रंजना उपाध्याय, सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, कालेश्वर लायक, गुंजन मरांडी, नवल किस्कू, रूपेश मंडल, अजय गुप्ता, दीप्तांशु कोचगवे, मनीष कुमार, दिनेश सिंह, बिमल मरांडी, प्रवीण सिंह, सुजीत यदुवंशी, दीपक स्वर्णकार, विश्वनाथ नंदी, राम कृष्ण हेंब्रम, कुश पाल, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.