Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक मूल्यों को नई दिशा दे रहा दुमका का एसपी काॅलेज : रवीन्द्र नाथ महतो

0 382
दुमका। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने एसपी काॅलेज, दुमका की गौरवपूर्ण परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह काॅलेज शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक मूल्यों को नई दिशा दे रहा है। श्री महतो मंगलवार को एसपी काॅलेज के 71वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए भी शिक्षा प्राप्त करें। समारोह में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी, महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में आशा व्यक्त की कि यह काॅलेज भविष्य में भी इसी तरह समाज और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभारी प्राचार्य डाॅ.केपी यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए काॅलेज की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसपी काॅलेज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी रहा है। समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य, नाटक, गीत-संगीत और कविताओं की प्रस्तुति की गयी। काॅलेज के इस वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ.यदुवंश यादव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.सुमित्रा हेम्ब्रम ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.