Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के कई लोगों ने भाजपा व अन्य दलों को छोड़कर ग्रहण की राजद की सदस्यता

0 524

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक बुधवार को यहां परिसदन में जिला अध्यक्ष डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जबकि बैठक में राजद नेता सह तेली साहू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सिर्फ एक पार्टी नहीं आंदोलन है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कभी सामाजिक न्याय के साथ समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजद ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पिछड़ा वर्ग को हक एवं अधिकार दिलाने के लिए राजद कृतसंकल्पित है। श्री साहू ने कहा कि पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का सबसे अधिक शोषण भाजपा के शासनकाल में हो रहा है और अभी भी इस वर्ग के लोग ही भाजपा का सबसे बड़ा वोटर बने हुए हैं। पिछड़ा वर्ग को जागरूक करने के लिए और सामाजिक न्याय का झंडा बुलंद करने के लिए प्रत्येक जिलों का दौरा कर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के सपनों को साकार करना है। बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। मनुवादी विचारधारा के मानने वाले लोग देश में हिंदू और मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है।

इस अवसर पर भाजपा के मो.जमील अख्तर सहित डॉ.आशीष कुमार बर्णवाल, अविनाश कुमार सिंह ‘चंचल’, राजेन्द्र गुप्ता, साव्या सिंह, मनीषा कुमारी, स्वेच्छा कुमारी, शिखा कुमारी, संगीता कुमारी मोना शर्मा, शालिनी कुमारी, रितिका कुमारी, नीरज कुमार साह, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, राजा यादव, अमित वर्मा, रोहित कुमार, अभिषेक त्रिवेदी, शिवम दास, मुकेश कुमार साह, मंटू कुमार, रवि शर्मा आदि ने विभिन्न दलों को छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। सभी को मुख्य अतिथि श्री साहू और जिला अध्यक्ष डाॅ.यादव ने सदस्यता ग्रहण कराया।

साव्या सिंह चुनी गयीं राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष और मनीषा कुमारी जिला महासिचव

मनीषा कुमारी                                         साव्या सिंह

बैठक में सर्वसम्मति से साव्या सिंह राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष और मनीषा कुमारी जिला महासचिव चुनी गयीं। बैठक में राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा व जयकांत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, पानेशल टुडू, ललित यादव, उपेंद्र नाथ मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, संतोष मंडल, सुबोध यादव, उमेश ठाकुर, लक्ष्मी नारायण राउत, रामसुंदर पंडित, प्रदीप मंडल, राजेश रंजन यादव, गणेश भंडारी, छतिश महतो, अमित कुमार पंडित, अजीत यादव, अमरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार मिश्र, रोहित कुमार, जुलकर अंसारी, अनिल पंडित, हराधन पंडित, लाल बिहारी भंडारी आदि उपस्थित थे।

#####

Leave A Reply

Your email address will not be published.