Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

नोनीहाट को प्रखंड व थाना बनाने की मांग को लेकर सरैयाहाट के लकड़बाक पंचायत में चला हस्ताक्षर अभियान

0 451

सरैयाहाट। दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले नोनीहाट को प्रखंड और थाना बनाने की मांग को लेकर नोनीहाट थाना एवं प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को सरैयाहाट प्रखंड के लकड़बाक पंचायत के विभिन्न गांवों में मुखिया मोरीनिला बास्की के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अपनी मांगों को लेकर दुमका जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को एक आवेदन भी दिया गया, जिसमें मुखिया श्री बास्की ने उपायुक्त से स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व में दिए आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए नोनीहाट में एक थाना की स्थापना करने के लिए राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। आज के हस्ताक्षर अभियान में नोनीहाट थाना एवं प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेश कुमार सिंह, जीतन किस्कू, सरदार किस्कू, देवीलाल किस्कू, नंदलाल किस्कू, सोमलाल बेसरा, सोनमोनी मुर्मू, जियामुनि टुडू, छेदीलाल किस्कू ग्राम प्रधान, सोनामनी मरांडी सहित लकड़बाक पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांव के लोग शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.