Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

0 347

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सम्पूर्ण जिले में चलने वाले स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल) में स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। इन शिविरों में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए हाइपरटेंशन, मधुमेह, मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही स्त्री रोग से संबंधित जरूरी जांच भी इस दौरान की जायेंगी। अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण और बच्चों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की जायेगी। साथ ही व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होगी, जिनमें किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण परामर्श तथा कुकिंग ऑयल की खपत में कमी संबंधी जानकारी दी जायेगी। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि सभी प्रखंड स्तर पर इस अभियान की सघन मॉनिटरिंग की जायेगी। व्यापक प्रचार-प्रसार कर जिले की अधिक से अधिक महिलाओं व परिवारों को इस अभियान का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा।उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से पंचायत एवं गांव स्तर से जुड़े सखी मंडल की महिलाओं को कैम्प तक लाने का कार्य किया जाय। वैसे विद्यालय जहां छात्राओं की संख्या ज्यादा है वहां जांच की व्यवस्था की जाय।कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की छात्राओं की जांच के लिए शिविर लगाया जाय। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निदेश दिया।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.