Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

19 को दुमका के सिटी गार्डन में होगा राढ़ी कायस्थ बांधव समिति का विजया मिलन समारोह

0 319

दुमका। राढ़ी कायस्थ बांधव समिति के द्वारा स्थानीय सिटी गार्डन में 19 अक्टूबर को विजया मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। सोमवार को समिति की अजय कुमार दास उर्फ मानू दा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है। समिति के महासचिव उत्तम कुमार दास गुड्डू के प्रज्ञा पूरी न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ला स्थित आवास में हुई इस बैठक में बच्चों के लिए आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या और क्विज को स्थगित कर समाज के बुजुर्गों को सम्मानित करने की सहमति बनी। इस अवसर पर समाज के विनोद कुमार दास के पुत्र मनंजय कुमार दास की सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बैठक में समिति के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार घोष, महासचिव उत्तम कुमार दास गुड्डु, गोपाल चन्द्र सिन्हा, संजय कुमार घोष, संजीव कुमार दास उर्फ पप्पू, पुरुषोत्तम कुमार दास मुरारी, मनोरंजन घोष, अधिवक्ता संजीव कुमार दास, ध्रुव कुमार घोष, उज्जवल कुमार दत्ता, आलोक दास, कृष्ण कुमार, सौरभ सिन्हा, अंश राज, समिष्ठा दास, मुन्ना दास आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.