Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

जमील अख्तर बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष, दी बधाई

0 366

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ता अधिवक्ता जमील अख्तर को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, दुमका का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जमील ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के लोकप्रिय मंत्री संजय प्रसाद यादव और देवघर विधायक सुरेश पासवान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जमील के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनयन पर राजद के दुमका जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव, प्रवीर कुमार वर्मा, बाबूराम हांसदा, डॉ.प्रमोद पंडित, पानेशल टुडू, डॉ.जितेश कुमार दास, डॉ.आशीष बर्णवाल, लतीफ अंसारी, जुलकर अंसारी, अब्दुल हन्नान, अफरोज आलम, मो.महमूद, शहीद अंसारी, ललित यादव, अविनाश कुमार सिंह ‘चंचल’, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष साव्या सिंह, प्रदीप मंडल, लक्ष्मी नारायण राउत, छत्तीस महतो, राकेश यादव, गणेश भंडारी, राजेश रंजन यादव, जयदेव गोराई, राम सुन्दर पंडित, माणिक पंडित, दिनेश मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.