Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

दुमका में सम्पन्न हुआ अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन का विजया मिलन समारोह

0 283

दुमका। अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन दुमका के द्वारा रविवार को स्थानीय सीटी गार्डन में विजया मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद् बांका के सभापति बालमुकुंद सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद् बांका की उप सभापति डॉ.विनीता प्रसाद राढ़ी बांधव सेवा समिति, बांका के महासचिव विधान चंद्र घोष, पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार घोष, कोषाध्यक्ष चंचल कुमार घोष, बंधक सेवा समिति, बांका के सदस्य कमल कुमार घोष, नवल कुमार घोष एवं अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन, दुमका के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार घोष, महासचिव उत्तम कुमार गुड्डू, संरक्षक अजय कुमार दास, संजय कुमार घोष, संजीव कुमार दास, पुरुषोत्तम कुमार दास मुरारी, संजीव कुमार दास पप्पू, गोपाल चंद्र सिन्हा, ध्रुव कुमार घोष, आशुतोष दत्ता, मनोरंजन घोष, उज्जवल दत्ता, अरुण कुमार सिंह मुन्ना, प्रतुल रंजन दास मिंटू ने दीप जलाकर किया।

गणेश वंदना के बाद सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, पौधा, मोमेंटो और पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों के साथ दुमका की चार बुजुर्ग महिलाओं और अन्य कई सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद समारोह में उपस्थित राढ़ी कायस्थ समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर, बड़ों का चरण स्पर्श कर एवं मिठाई खिलाकर विजया मिलन का उत्सव मनाया।

समारोह में आलोक कृष्ण कुमार, सौरभ सिन्हा, प्रवीन रंजन, अमरेंद्र कुमार दास, अरूनिमा दास, राजन घोष, जितेन्द्र दत्ता, सुजीत दत्ता, अजित दत्ता, सीमा कुमारी, संगीता दास, मोनालिसा, रूपम दास, देवलीना दत्ता, प्रीति कुमारी, मेघा कुमारी, रूबी दास, समिष्ठा दास, ब्रहमनी दत्त, तनय सिन्हा, उन्नति प्रिया, प्रकृति पल्लवी सहित अच्छी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष दत्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.