Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दरिद्रता दूर भगाने को बिहार में दीपावली पर हुक्का पाती खेलने की हैं परंपरा

0 385

भागलपुर। बिहार में दीपावली के अवसर पर हुक्का पाती खेलने की परम्परा है। इसके लिए बाजार में फूल, गणेश-लक्ष्मी की छोटी-छोटी मूर्तियों, मिठाई और पटाखों के साथ अच्छी संख्या में हुक्का पाती की दुकानें सज गई है। भागलपुर के तिलका मांझी बाजार सहित अन्य स्थानों में 10 रुपए में एक हुक्का पाती बिकते देखा गया। बहुत से लोग इसे घर पर खुद ही बना लेते है। बिहार से सटे झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा जिला में भी कुछ लोगों को दीपावली पर हुक्का पाती खेलते देखा जाता है। गौरतलब है कि दीपावली की रात घर में लक्ष्मी पूजा के बाद हुक्का पाती खेला जाता है। सनसनाठी (एक प्रकार की एकदम हल्की लकड़ी) से बने हुक्का पाती को घी के दीया से जलाया जाता है। इसके बाद उसे घर के सभी कोनों में घुमाया जाता है। इस दौरान “लक्ष्मी घर दरिद्र बाहर” बोलते हुए हुक्का पाती को घर के बाहर खुले आसमान में लाया जाता है। पंडित विक्रम कुमार झा के अनुसार दीपावली पर हुक्का पाती खेलने से दरिद्रता दूर होकर घर में लक्ष्मी का वास होता है। जबकि खुले आसमान में इसे उपर की ओर दिखाने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.