Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका : धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

0 287

दुमका। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, दुमका के तत्वावधान में गुरुवार को यहां बांधपाड़ा, पोखरा चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूरे धूमधाम के साथ चित्रगुप्त पूजा की गई। महासभा के दुमका जिला अध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव के देख-रेख में पंडित सरोज पांडेय ने यजमान राजाराम को संकल्पित कराते हुए पूजा प्रारंभ किया। महासचिव विनय कुमार ने बताया कि ब्रह्मांड के न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त महाराज हमारे पूर्वज और धर्म संरक्षक के साथ-साथ कलम-दवात के मालिक हैं, जिनकी पूजा भैया दूज के दिन करना कायस्थों का सबसे बड़ा कर्तव्य है। इस अवसर पर संध्या में महिलाओं को नृत्य, संगीत में भाग लेने और उन्हें विशिष्ट क्षेत्र के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सत्येन्द्र नारायण प्रसाद, विजय प्रकाश कर्ण, संजय कुमार घोष, शोभा वर्मा, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डाॅ.मनोज कुमार घोष, रमण कुमार वर्मा, अनुपमा वर्मा और प्रतिमा अम्बष्ट ने यजमान के साथ पूजन व हवन किया। इससे पहले प्रात: आरती में भवानी शंकर प्रसाद, निशिकांत बरियार, सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, रेणु सिन्हा, शशिभूषण श्रीवास्तव, राजीव नंदन, समीर कुमार सिन्हा, योगेन्द्र प्रसाद, सत्येन्द्र लाल, डाॅ.अमरेन्द्र सुमन, राजेश अम्बष्ट, तुषार सिन्हा, शशांक सिन्हा, अरविन्द कुमार, जयदीप कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, सुमन देवी, कृष्णा कुमार, ऋद्धि कुमारी, कृष्ण घोष, नवल किशोर सिन्हा, किशोर, रिया, टीया, सुमित कुमार आदि शामिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.