Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

0 233

दुमका। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए झारखंड की उपराजधानी दुमका में मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू हो गया है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही कुल 10 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जाएंगी, जिनमें से आज पहली वैन का शुभारंभ किया गया है। प्रत्येक वैन को एक-एक ब्लॉक में टैग किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट विशेष रूप से उन क्षेत्रों में भेजी जाएगी जहां लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। वैन में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक नर्स एवं एक एएनएम हर समय मौजूद रहेंगे। यह वैन एक छोटे अस्पताल की तरह कार्य करेगी, जिसमें प्राथमिक उपचार, दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक सुनिश्चित होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आयेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.