Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

सतन आश्रम में मनी देव दीपावली, 251 दीपों से जगमगाया जगदीश कुंड

0 288

दुमका। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सतन आश्रम, धधकिया में देव दीपावली मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम स्थित जगदीश कुंड को 251 दीपकों से सुसज्जित किया गया। इसके बाद आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी ने भगवान आशुतोष से सम्पूर्ण सृष्टि के लिए कल्याण, सुख-समृद्धि एवं आध्यात्मिक प्रसन्नता की प्रार्थना की। उन्होंने देव दीपावली की शुरुआत की कथा बताते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। लोकश्रुति है कि आज ही के दिन देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर ने देवगणों की विनयपूर्वक अर्चना से प्रसन्न होकर असुरराज त्रिपुरासुर का संहार किया था। इसी दिन काशी के दशाश्वमेध घाट पर संत किशोरी रमन दूबे उर्फ बाबूजी महाराज ने दीपक जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.