Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

अंडर 16 ट्रायल्स में चयनित दुमका के खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित

0 371
दुमका। अंडर 16 ट्रायल्स में चयनित दुमका के खिलाड़ियों को गुरूवार को जिला क्रिकेट संघ ने सम्मानित किया। इसके साथ कूच बिहार ट्रॉफी में अंडर 19 में झारखंड की टीम से खेल रहे विभु कुमार को भी संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने खिलाड़ियों को आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि दुमका में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है खिलाड़ियों को अनुशासित हो कर अपना ध्यान केवल खेलने पर देने की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए संघ हर संभव प्रयास करेगी। श्री कुणाल ने बताया कि दुमका जिला के प्रशांत कुमार मंडल, यश रंजन और दीपक राज एवीपी प्रोसेस पास कर अंडर 16 ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई कर गए है। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और सचिव के साथ सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी और कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक  उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.