Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दीक्षांत समारोह को लेकर कुलसचिव ने छात्र प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

0 309

दुमका। 17 नवम्बर को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने गुरूवार को विभिन्न छात्रावासों के छात्रनायकों एवं छात्र संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें छात्रनायकों एवं छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अनेक उपयोगी सुझाव दिये। कुलसचिव डॉ.शर्मा ने सभी छात्र प्रतिनिधियों से दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आग्रह किया। बैठक के उपरांत छात्र प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो.कुनील कंदीर से भेंट कर दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डीन डॉ.संजय कुमार सिंह, स्नातकोत्तर उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ.शम्स तबरेज खान, पूर्व लॉ को-आर्डिनेटर डॉ.अजय सिन्हा और पीआरओ प्रो.दीपक कुमार दास भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.