Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में लोगों को खूब भा रहा सरैयाहाट वाले राजेश का मसालेदार लिट्टी-चोखा

0 355

दुमका। ठंड के मौसम में लिट्टी-चोखा खाने का आनंद कुछ और ही है। यही वजह है कि इन दिनों दुमका शहर में राज कुमार लिट्टी-चोखा दुकान में अच्छी संख्या में लोगों को लिट्टी-चोखा का आनंद उठाते देखा जा रहा है। यह दुकान दुमका शहर के नीचे बाजार स्थित राज होटल के सामने एक ढेले पर चलता है। राजेश मंडल के इस दुकान में आग में सेंका हुआ लिट्टी मिलता है, जो काफी स्वादिष्ट होता है। यहां मसालेदार सत्तू भरे लिट्टी के साथ लोगों को आलू-बैगन का चोखा, धनिया पत्ती व सरसों की चटनी, कच्चा प्याज और मिर्च दिया जाता है। लिट्टी के साथ चोखा और चटनी फ्री में दिया जाता है। दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत आमगाछी गांव निवासी राजेश मंडल ने बताया कि वह यहां पिछले 10 साल से लोगों को लिट्टी-चोखा खिला रहे है। उन्होंने बताया कि शुद्ध घी लगा एक लिट्टी की कीमत 20 रूपये है, जबकि बिना घी वाला 15 रूपये का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.