Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में भी बिक रहा वजन के हिसाब से लुधियाना वाला कम्बल

0 301
दुमका। ठंड के इस मौसम में झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में इन दिनों रजाई के बदले वजन के हिसाब से बिकने वाला लुधियाना का कम्बल काफी लोकप्रिय हो गया है। थोक बजारों की तरह यह कम्बल यहां खुदरा भी वजन के हिसाब से बिक रहा है। यह कम्बल यहां संत तेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल, दुधानी से थोड़ा सा आगे सड़क किनारे आसिफ अली नामक व्यक्ति बेच रहे है। मुरादाबाद निवासी आसिफ यहां पिछले चार साल से दुकान लगा रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास लोटस, अराध्या आदि कई नामी कम्पनी के सिंगल व डबल साइज का कम्बल 300 से 350 रूपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है। शुक्रवार को आसिफ की दुकान से कम्बल खरीददारी कर रहे कुलदीप कुमार, प्रमोद राउत आदि ग्राहकों ने बताया कि लुधियाना वाला यह कम्बल रूई के रजाई से भी अधिक गर्मी देता है। यही वजह है कि लोग अब रजाई के बदले इसी कम्बल को पंसद कर रहे है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.