Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

राजद कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 305
दुमका। राजद ने शनिवार को भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में यहां डीसी चौक स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डाॅ.यादव ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। वे एक विधिवेता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। दलित पिछड़े और वंचित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर अभियान चलाने पर वह देश के सबसे बड़े समाज सुधारक और मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। डॉ.अम्बेडकर दलितों शोषितों की आवाज थे। उनकी सोच और आदर्श हमें सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलने को प्रेरित करता है। अनुमंडल अध्यक्ष डाॅ.जितेश कुमार दास ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है। वे ऐसे व्यक्ति थे जो समय से आगे चला करते थे। सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों और उनके द्वारा शिक्षा को दिए गए महत्व का हमलोग अनुसरण करते हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, आदिवासी नेता पानेशल मुर्मू, उपेंद्र मंडल, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुन्दर पंडित, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, इसारुद्दीन अंसारी, दिनेश मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, शेष यादव, विनय प्रसाद, पंचानंद यादव, पंकज यादव, विजय भंडारी आदि शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.