राजद कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
0 283
दुमका। राजद ने शनिवार को भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में यहां डीसी चौक स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डाॅ.यादव ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। वे एक विधिवेता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। दलित पिछड़े और वंचित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर अभियान चलाने पर वह देश के सबसे बड़े समाज सुधारक और मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। डॉ.अम्बेडकर दलितों शोषितों की आवाज थे। उनकी सोच और आदर्श हमें सामाजिक न्याय के
सिद्धांत पर चलने को प्रेरित करता है। अनुमंडल अध्यक्ष डाॅ.जितेश कुमार दास ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है। वे ऐसे व्यक्ति थे जो समय से आगे चला करते थे। सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों और उनके द्वारा शिक्षा को दिए गए महत्व का हमलोग अनुसरण करते हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, आदिवासी नेता पानेशल मुर्मू, उपेंद्र मंडल, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुन्दर पंडित, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, इसारुद्दीन अंसारी, दिनेश मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, शेष यादव, विनय प्रसाद, पंचानंद यादव, पंकज यादव, विजय भंडारी आदि शामिल थे।