भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की हुई घोषणा, मृणाल मिश्रा तीसरी बार बने दुमका नगर अध्यक्ष
0 352
दुमका। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक रविवार को यहां जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की। घोषणा के अनुसार मृणाल कुमार मिश्रा दुमका नगर मंडल के अध्यक्ष और दीपक स्वर्णकार दुमका नगर मंडल प्रतिनिधि बनाये गये। जबकि मनीष कुमार दुमका सदर मंडल अध्यक्ष और रंजीत यादव दुमका सदर मंडल प्रतिनिधि बनाये गये। गणपति पाल गांदो मंडल अध्यक्ष और मार्शल ऋषिराज टुडू गांदो मंडल प्रतिनिधि, नंदकिशोर मंडल बसमता मंडल अध्यक्ष और विवेकानंद राय बसमता मंडल प्रतिनिधि, सहदेव मरांडी
मसलिया मंडल अध्यक्ष और मृणाल कांति आचार्य मसलिया मंडल प्रतिनिधि, भोला मांझी रामगढ़ मंडल अध्यक्ष और मनोज पांडेय रामगढ़ मंडल प्रतिनिधि, नवल किशोर मांझाी भतुड़िया मंडल अध्यक्ष और पवन राय भतुड़िया मंडल प्रतिनिधि, मिथिलेश कुमार झा जरमुंडी मंडल अध्यक्ष और अनूप कुमार सिन्हा जरमुंडी मंडल प्रतिनिधि तथा पूनम देवी बासुकिनाथ नगर मंडल अध्यक्ष और प्रवीण चन्द्र सिंह बासुकिनाथ नगर मंडल प्रतिनिधि बनाये गये। घोषणा के उपरांत सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुमका जिला चुनाव अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों का चयन पूरी तरह से लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप किया गया है। उन्होंने
विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति और समर्पण पर आधारित है। मंडल स्तर पर मजबूत नेतृत्व से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। वहीं जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि संगठन के रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। बैठक में जिला चुनाव सह अधिकारी बबलू मंडल सहित जिला पदाधिकारी, नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि एवं अच्छी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि मृणाल कुमार मिश्रा तीसरी बार भाजपा के दुमका नगर अध्यक्ष बनाये गये है।
0 352