Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका में जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में दुमका ने साहिबगंज को हराया

0 272

दुमका। दुमका के एटीम ग्राउंड में रविवार से जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच आज दुमका और साहिबगंज के बीच खेला गया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन जामा विधायक सह पूर्व मंत्री डाॅ.लुईस मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीत कर साहिबगंज की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने कुमार सिद्धार्थ एवं आदित्य राज के शानदार 77- 77 रनों के बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाया। जवाब में दुमका की शानदार गेंदबाजी के सामने साहिबगंज की टीम 168 रनों पर सिमट गई, जिससे दुमका की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। दुमका टीम से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा नंद भारती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दुमका के कुमार सिद्धार्थ को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जेएससीए के ऑब्जर्वर कौशल सिंह एवं दुमका के पूर्व क्रिकेटर सह अधिवक्ता विवेकानंद ने ट्राॅफी एवं 5000 रूपये प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ दुमका की पूरी टीम के साथ जेसेसीए से नियुक्त निर्णायक, स्कोरर और ऑब्जर्वर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.