Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

पीजी में नामांकन को विश्वविद्यालय ने खोला चांसलर पोर्टल, छात्र-छात्राएं 28 दिसम्बर से कर सकेंगे आवेदन

0 453

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी सत्र 2025-2027 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 दिसम्बर से 28 जनवरी तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुक्रवार को कुलपति प्रो.डाॅ.कुनुल कंडीर की अध्यक्षता में आयोजित विश्वविद्यालय नामांकन समिति की बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेंद्र यादव ने बताया कि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी 100 रुपये निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीजी नामांकन पूरी तरह से मेरिट आधारित होगा। चांसलर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर उपलब्ध सीटों के अनुसार झारखंड सरकार के आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए स्नातक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। इसके बाद कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन कराया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन शुल्क जमा कर नामांकन लेना होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पीजी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमबीए एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में भी इसी सत्र के लिए नामांकन लिया जायेगा। बैठक में बताया गया कि गोड्डा कॉलेज में इस सत्र से पीजी संताली की पढ़ाई शुरू होगी। इसमें भी नामांकन के लिए संबंधित छात्र-छात्राओं को उक्त तिथि में आवेदन करना होगा। बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर, डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें डॉ.बसंत कुमार गुप्ता, डॉ.संतोष सिंह, डॉ.टीपी सिंह, डॉ.अब्दुस सत्तर, डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा, डॉ.नीलेश कुमार, डॉ.एसएल बोंडिया, डॉ.एसएन अधिकारी, डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, डॉ.आरकेएस चैधरी, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.कलानंद ठाकुर, डॉ.सुजीत कुमार, डॉ.संतोष शील, डॉ.संजीव कुमार सिन्हा, डॉ.बिनय कुमार सिन्हा, डॉ. धनंजय कुमार मिश्र, डॉ.सुुशील टुडू, दीपक कुमार दास, श्वेता मरांडी, डॉ.अखिलेश कुमार, एसआर रिजवी, डॉ.त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, डॉ.विवेकानंद सिंह, डॉ.संजय कुमार सिन्हा, डॉ.पूनम हेम्ब्रम और मनोज कुमार शामिल है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय विभाग सहित सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पांच काॅलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है। विश्वविद्यालय पीजी विभाग में भूगोल, अंग्रेजी, हिंदी, संताली, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बॉटनी, केमेस्ट्री, गणित, भौतिकी, जूलॉजी, कॉमर्स, संस्कृत, बंगला, उर्दू, एमबीए, एमसीए तथा संताल कल्चर स्टडी की पढ़ाई होती है। साहिबगंज काॅलेज में अंग्रेजी, हिंदी, संताली, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बॉटनी, केमेस्ट्री, गणित, भौतिकी, जूलॉजी एवं जियोलॉजी विषयों में पीजी की पढ़ाई कराई जाती है। एएस काॅलेज, देवघर में केवल कॉमर्स विषय से पीजी की पढ़ाई होती है। गोड्डा कॉलेज में हिंदी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, बॉटनी, केमेस्ट्री, गणित, भौतिकी, जूलॉजी एवं पर्शियन विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। देवघर कॉलेज में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, बॉटनी, केमेस्ट्री, गणित, भौतिकी, संताली एवं जूलॉजी में पीजी की पढ़ाई होती है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.