Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

गरीब सेवा समिति ने गरीबों को खिलाया खिचड़ी, ठंड से बचने के लिए दिया कम्बल

0 357

दुमका। गरीब सेवा समिति ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत इस शनिवार को भी दुमका शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर अच्छी संख्या में गरीबों को खिचड़ी खिलाया। इसके बाद ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समिति के द्वारा गरीब व असहाय महिलाओं के बीच कम्बल का वितरण किया गया। समिति के संयोजक सह अध्यक्ष मधु अली खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव रवि यादव, दुमका प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल ओझा सहित राम विलास सिंह, राजेश कुमार सिंह, विनय अम्बष्ठ, विजय कुमार दत्ता और अभिजीत चौधरी शामिल थे। गौरतलब है कि गरीब सेवा समिति के संयोजक सह अध्यक्ष मधु अली खान के द्वारा पिछले कई वर्षों से यहां प्रत्येक शनिवार को गरीबों को भरपेट खिचड़ी खिलाया जा रहा है। समाजसेवी श्री खान के इस गरीब सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.