Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका जिला योगासन खेल संघ का हुआ गठन, राजीव मिश्रा अध्यक्ष और योगाचार्य प्रो.राकेश पराशर बने सचिव

0 465
दुमका। दुमका शहर के नयापाड़ा मुहल्ला स्थित डीनोवो स्कूल परिसर में शुक्रवार को दुमका जिला योगासन खेल संघ का गठन किया गया। संघ का गठन बतौर पर्यवेक्षक योगासन खेल संघ झारखंड आयोजन समिति के अध्यक्ष और रांची जिला योगासन खेल संघ के सचिव डाॅ.एसके घोषाल और झारखंड योगासन खेल संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया, जिसमें राजीव मिश्रा अध्यक्ष, राजकुमार पटवारी एवं श्रीराम संथालिया उपाध्यक्ष, योगाचार्य प्रोफेसर डाॅ.राकेश पराशर सचिव, आदित्य प्रकाश सिंह सह सचिव और नीरज मोदी कोषाध्यक्ष बनाये गये। जबकि दुर्गेश कुमार, अनुराग निषाद, शिवम कुमार, अंजली कुमारी और सुरेश मोदी कार्यकारी सदस्य के रूप में चुने गये। संघ गठन के बाद दुमका जिला में प्रथम योगासन खेल का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर दुमका जिला योगासन खेल संघ के नवनियुक्त सचिव योगाचार्य प्रो.पराशर ने बताया कि योगासन खेल संघ झारखंड राष्ट्रीय योगासन खेल संघ, योगासना भारत और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के द्वारा योगासन खेल को प्रतिस्पर्धा खेल के तौर पर 2019 में ही मान्यता दे दी गई है। तब से जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल का आयेाजन हो रहा है। योगाचार्य प्रो.पराशर ने बताया कि योगासना भारत जो कि भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है और भारतीय ओलंपिक संघ का एसोसिएट मेम्बर है के द्वारा योगासन खेल पूरे भारत वर्ष में कराया जाता है। उसकी झारखंड राज्य की इकाई योगासन खेल संघ झारखंड के द्वारा ही दुमका जिला योगासन खेल संघ का गठन किया गया। संघ के गठन का उद्देश्य दुमका जिला के तमाम योगासन खेल के एथलीट को जिला स्तर से राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर भेजना है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.