Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पाकुड़ ने दुमका को हराया

0 311

दुमका। जेएससीएम अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार को दुमका और पाकुड़ के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने कुमार सिद्धार्थ अर्धशतकीय पारी के बदौलत 127 रन बनाया। जवाब में खेलते हुए पाकुड़ की टीम ने 1 विकेट रहते रोमांचक जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पाकुड़ के प्रेम राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जेएससीए के ऑब्जर्वर कौशल सिंह ने ट्राॅफी एवं 5000 रूपये प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ दुमका की पूरी के साथ जेसेसीए से नियुक्त निर्णायक, स्कोरर और ऑब्जर्वर उपस्थित थे। दुमका शहर के एटीम ग्राउंड में आयोजित इस मैच के सफल आयोजन पर जिला क्रिकेट संघ दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने सभी दर्शक, खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.