Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

बच्चों के लिए दुमका के विकास विद्यालय में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दवा का भी हुआ निःशुल्क वितरण

0 313

दुमका। दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ला स्थित विकास विद्यालय के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित इस शिविर में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका से आए अनुभवी चिकित्सकों में डॉ.आकांक्षा पांडेय, डॉ.अंकित, डॉ.मनीष, डॉ.साक्षी एवं डॉ.राजप्रिया ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में न केवल विकास विद्यालय के छात्र-छात्राओं बल्कि अच्छी संख्या में अन्य विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्र के बच्चों की भी स्वास्थ्य जांच की गई, जिससे यह कार्यक्रम एक व्यापक सामाजिक पहल के रूप में सामने आया। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच के साथ-साथ उनकी पोषण स्थिति, आँखों, कानों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की भी बारीकी से जांच की गई। शिविर में लायंस क्लब दुमका के अध्यक्ष सतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। बच्चों के साथ अच्छी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की सफलता को और अधिक सुदृढ़ किया। गौरतलब है कि आज के समय में बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान तथा बढ़ते मोबाइल और स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में कम उम्र में ही कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में विकास विद्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल समय की मांग है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिविर के आयोजन पर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने विकास विद्यालय की खूब प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.