Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

पत्रकार मृत्युंजय पांडेय के साथ मारपीट के विरोध में दुमका के पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन

0 482
दुमका। हंसडीहा के तत्कालीन थाना प्रभारी और उनके निजी चालक के द्वारा पत्रकार मृत्युंजय कुमार पांडेय के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और दुर्व्यवहार करने के विरोध में मंगलवार को दुमका के पत्रकारों ने यहां पुराना समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पत्रकार डाॅ.सुमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में अच्छी संख्या में दुमका जिले के पत्रकार शामिल हुए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन से घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हंसडीहा थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी ताराचंद और उनके निजी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पत्रकारों ने मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारी ताराचंद को निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश देने की सराहना भी की। पत्रकारों ने कहा कि घटना की प्रकृति, गंभीरता और ताराचंद व उनके निजी चालक के आपराधिक कृत्य की दृष्टि से उनके विरूद्ध पर्याप्त कार्रवाई होनी चाहिए।

तत्कालीन थाना प्रभारी ताराचंद और उनके निजी चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
दुमका पत्रकार परिषद् के बैनर तले आयोजित इस धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता अनिल कुमार बेसरा को दुमका के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नाम प्रेषित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना को अंजाम देने वाले हंसडीहा के तत्कालीन थाना प्रभारी ताराचंद और उनके निजी चालक के विरूद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट और गाली गलौज करने को लेकर गैर जमानतीय धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब उन्हें गिरफ्तार करने, इस तथ्य की उच्च स्तरीय जांच करने कि सरकारी कार्य के दौरान ताराचंद ने चालक के रूप में एक निजी व्यक्ति की सेवा क्यों और किस उद्देश्य से ली। क्या ताराचंद ने इसकी अनुमति सक्षम अधिकारी से ली थी, यदि हां तो उन्हें किस अधिकारी ने और किस नियम के तहत अनुमति दी थी, ताराचंद अपने निजी चालक को किस स्रोत से वेतन का भुगतान कर रहे थे इसकी भी जांच करने, ताराचंद और उनके निजी चालक की संपत्ति की जांच करने और भविष्य में जिले में किसी भी पत्रकार के साथ ऐसी घटना न हो इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गयी है।
ताराचंद के कृत्य से धुमिल हुई पुलिस की छवि : एसपी
पत्रकार मृत्युंजय कुमार पांडेय के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने हंसडीहा थाना के प्रभारी ताराचंद को निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में 29 दिसम्बर को जारी आदेश पत्र में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस अवर निरीक्षक ताराचंद द्वारा किये गये कृत्य से पुलिस की छवि धुमिल हुई है। पत्र में लिखा है कि ताराचंद के कृत्य उनकी कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और मनमानेपन आचरण को परिलक्षित करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.