Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का ल... संविधान दिवस पर एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत च... संविधान दिवस पर डुमरथर विद्यालय में गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश, विद्यार्थियों ने रचनात्मक गत... डॉ.धनंजय की काव्यकृति ‘काव्याञ्जलि : माटी से मन तक’ का कुलपति ने किया लोकार्पण कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने की बाबा बासुकिनाथ की पूजा

0 406

बासुकिनाथ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को बाबा बासुकिनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं जन कल्याण की कामना की। श्री गंगवार पूजा-अर्चना को सपरिवार बासुकिनाथ धाम पहुंचे थे। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। बासुकिनाथ पहुंचने पर जरमुंडी के भाजपा विधायक देवेन्द्र कुंवर और पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल श्री गंगवार का भव्य स्वागत किया। जबकि पंडा समाज के लोगों ने राज्यपाल को बाबा बासुकिनाथ मंदिर की तस्वीर और रूद्राक्ष की माला भेंट की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल श्री गंगवार ने कहा कि हम यहां भगवान के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने आये हैं। हमने भगवान से प्रार्थना की कि हमारा प्रदेश व देश अच्छी प्रगति व तरक्की करें। उन्होंने कहा कि हमारा देश व प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश-दुनिया में अपना नाम रोशन करें यही हमारी कामना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.