Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

0 303
दुमका। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में 01 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दुमका जिले में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की शुरूआत जागरूकता रथ निकाल कर की गयी। जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजनों का यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का थीम “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” है। इस वर्ष माह जनवरी को ‘‘जीरो फेटेलिटी मंथ’’ के रूप में मनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य की ओर ले जाया जा सके। इसके लिए पूरे माह जिले भर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियां संचालित की जायेगी। इसके तहत प्रभात फेरी, स्वास्थ्य जांच शिविर, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, गुड सेमेरिटन योजना का प्रचार, हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग पर जागरूकता और यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को बस स्टैंड में बस चालक, कंडक्टर सहित परिवहन से संबंधित कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.