Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का ल... संविधान दिवस पर एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत च... संविधान दिवस पर डुमरथर विद्यालय में गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश, विद्यार्थियों ने रचनात्मक गत... डॉ.धनंजय की काव्यकृति ‘काव्याञ्जलि : माटी से मन तक’ का कुलपति ने किया लोकार्पण कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ...

दुमका बस पड़ाव में चला शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध विशेष जागरूकता अभियान

0 375

दुमका। 31 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला प्रशासन के द्वारा रविवार को यहां बस पड़ाव में शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बस चालकों में शराब की जांच कर नियम का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बस चालकों, कंडक्टरों एवं आम यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता एवं जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान बस पड़ाव से संचालित होने वाली बसों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता स्टीकर भी लगाया गया। इन स्टीकरों के माध्यम से यात्रियों एवं चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.