Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बाबा बासुकिनाथ की पूजा

0 244

बासुकिनाथ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बाबा बासुकिनाथ की पूजा-अर्चना की। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कुमार पूजा-अर्चना के लिए सपरिवार बाबा बासुकिनाथ धाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बासुकिनाथ की पूजा-अर्चना व आरती की। बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम बाबा भोलेनाथ के बुलावे पर बाबा श्री बैद्यनाथ धाम और बासुकिनाथ धाम में परिवार सहित अच्छी तरह से उनकी पूजा-अर्चना कर पाए। भोलेनाथ से कामना किया कि झारखंड सहित पूरे देशवासियों का वर्तमान एवं भविष्य उज्जवल हो। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि वापसी में देवघर के तपोवन जाएंगे, जहां बूथ लेवल ऑफिसर से संवाद करेंगे। इसके साथ झारखंड में होने जा रहे एसआईआर की तैयारी की भी समीक्षा करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त वन विभाग के विश्रामगृह में कुछ देर के लिए रुके जहां दुमका जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर झारखंड चुनाव आयुक्त के.रवि कुमार सहित दुमका एवं देवघर जिला प्रशासन की पूरी टीम मौजूद थी।

(अजय भारती की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.