Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

रूपेश मंडल बने भाजपा के नये दुमका जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0 329

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन पर्व के तहत शुक्रवार को यहां अग्रसेन भवन में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन पर्व की प्रक्रिया के तहत जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने भाजपा दुमका जिला के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में रूपेश मंडल के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश परिषद् के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, निवास मंडल एवं सत्यानंद झा ‘बाटुल’ के नाम की घोषणा की गयी। वहीं संगठनात्मक विस्तार को मजबूती प्रदान करते हुए थाड़ीहाट मंडल अध्यक्ष के रूप में महेंद्र मंडल, मंडल प्रतिनिधि के रूप में उज्जवल कुमार देव तथा सरैयाहाट मंडल अध्यक्ष के रूप में सुभाष यादव एवं मंडल प्रतिनिधि के रूप में दशरथ सिंह के नाम की घोषणा की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह में जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अमिता रक्षित, अमरेंद्र सिंह, डाॅ.अंजुला मुर्मू, डाॅ.शर्मिला सोरेन, बिपिन अग्रवाल, ममता साह, बबलू मंडल, नवल किस्कू सहित अच्छी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा नेता विवेकानंद राय ने किया। गौरतलब है कि भाजपा के नव निर्वाचित दुमका जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। उनके जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.