Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

झामुमो ने मनायी दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 82वीं जयंती, जरूरतमंदों के बीच फल व कम्बल का किया वितरण

0 243
दुमका। झामुमो जिला समिति के द्वारा रविवार को दिशोम गुरू पूर्व मुख्यमंत्री स्व.शिबू सोरेन की 82वीं जयंती मनायी गयी। दुमका के खिजुरिया स्थित गुरूजी के आवास में आयोजित जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गुरूजी की तस्वीर के सामने 82 दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूलो झानो मेडिकल अस्पताल में मरीजों और नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों के बीच फल का वितरण किया।  जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जामा विधायक डाॅ.लुईस मरांडी सहित जिला सचिव निशित वरन गोलदार,चंदन भुवानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता मरांडी, सचिव सबिता टुडू, राजेश सिंह, सत्तार खान, कादिर राजा, रवि यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, पराक्रम शर्मा, विजय मल्लाह, विजय दास, मो.आरिफ, दीपक केवट, षष्टीपद नंदी, दिनेश दत्ता, बाबूजान हेम्ब्रम, नंदलाल राउत, शिवलाल मरांडी, अमित रक्षित, संजय मंडल, पिंकू हंसदा, आशित वरन गोलदार, महेश गण आदि शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके संघर्ष और योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

गुरूजी की जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल का भी किया वितरण
दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड एवं वीर कुंवर सिंह चैक पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। कार्यक्रम में झामुमो केन्द्रीय समिति के सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू जी, जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला संगठन सचिव रवि कुमार यादव, पराक्रम शर्मा, सुमंत यादव, मधु अली खान, पेंटल दा, सोनू शेख, मनोज कुमार रजक आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.