Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...

दुमका में अपना अलाव ताप रहे लोगों ने की सरकारी अलाव की मांग

0 296

दुमका। इस खबर के साथ जो तस्वीर है वह दुमका शहर के टीन बाजार चौक की है। रविवार को शाम करीब 7 बजे यहां लोग ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे। यह कहे जाने पर कि जिला प्रशासन की ओर से अलाव की कितनी अच्छी व्यवस्था की गयी है, तो लोग भड़क गये। सचिन रजक सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह सरकारी अलाव नहीं है। हमलोगों ने इधर-उधर से लकड़ी लाकर खुद अलाव की व्यवस्था की है। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि इससे पहले यहां पर नगर परिषद् की ओर से अलाव की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन नियमित रूप से नहीं। लोगों ने जिला प्रशासन से ठंड कम होने तक टीन बाजार चौक सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.